प्रकृति देवो भवः
प्रकृति रक्षक का लोगो प्रकृति रक्षक Prakriti Rakshak प्रकृति, समाज और राष्ट्र के लिए कार्यरत स्वैच्छिक संस्था

मुख्य पृष्ठ›मीडिया · Media›चित्र दीर्घा

चित्र दीर्घाGallery

अभियानों, शिविरों और आयोजनों की तस्वीरें।

सभी चित्र · All photos

हॉस्पिटल मॉक ड्रिल एवं इमरजेंसी रिस्पांस ट्रेनिंग
हॉस्पिटल मॉक ड्रिल एवं इमरजेंसी रिस्पांस ट्रेनिंग हॉस्पिटल स्टाफ के साथ इमरजेंसी प्रिपेयरडनेस और मॉक ड्रिल सेशन का आयोजन किया गया। इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने मेडिकल स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में आत्म-सुरक्षा, तुरंत रिस्पांस और मरीजों की जान बचाने के तरीकों पर जरूरी मार्गदर्शन दिया।
राष्ट्र निर्माण एवं नागरिक कर्तव्य कार्यशाला
राष्ट्र निर्माण एवं नागरिक कर्तव्य कार्यशाला प्रकृति रक्षक एनजीओ द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए क्लास आयोजित की गई। इसमें युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता सिखाई गई।
महिला स्वास्थ्य एवं सैनिटरी पैड जागरूकता शिविर
महिला स्वास्थ्य एवं सैनिटरी पैड जागरूकता शिविर प्रकृति रक्षक एनजीओ द्वारा महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी पैड के सही उपयोग की जानकारी दी गई। शिविर में महिलाओं को स्वच्छता, बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
आपदा प्रबंधन एवं जीवन-रक्षक प्रशिक्षण दल
आपदा प्रबंधन एवं जीवन-रक्षक प्रशिक्षण दल आयोजित आपदा प्रबंधन व लाइफ सेवर ट्रेनिंग के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों और ट्रेनर्स की ग्रुप फोटो। हाथों में सेफ्टी हेलमेट लिए प्रतिभागी इस व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद बेहद उत्साहित हैं।
लाइफ सेवर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग – आपदा प्रबंधन एवं नदी सुरक्षा प्रशिक्षण
लाइफ सेवर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग – आपदा प्रबंधन एवं नदी सुरक्षा प्रशिक्षण प्रकृति रक्षक एनजीओ द्वारा जल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के तहत यह प्रैक्टिकल क्लास आयोजित की गई। सेफ्टी हेलमेट पहनकर प्रतिभागियों ने नदी में उतरकर डूबने से बचाव और सुरक्षित नदी पार करने का अभ्यास किया।
महिलाओं के सशक्तिकरण या आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
महिलाओं के सशक्तिकरण या आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना ही 'महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता' है। इसके तहत शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर देकर महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने योग्य बनाया जा रहा है।